रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथयात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुए और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की पावन रथयात्रा हम सभी के लिए आस्था, सेवा, समरसता और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “महाप्रभु की कृपा से हमारा छत्तीसगढ़ सदैव प्रगति और खुशहाली की राह पर अग्रसर रहे। जय जगन्नाथ!”