रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक धरोहर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, जनजातीय समाज आज भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को पूरी निष्ठा के साथ जीता है। हमारा प्रयास है कि यह जीवंत विरासत, धरोहर के रूप में देश-दुनिया तक पहुंचे। आज जशपुर प्रवास के दौरान जनजातीय अस्मिता, जीवनशैली और खाद्य परंपराओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘धरोहर’ का विमोचन किया। यह पुस्तक हमारी सांस्कृतिक विविधता और लोकज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘धरोहर’ का विमोचन: कॉफी टेबल बुक में दिखेगी संस्कृति की झलक
