रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार विद्यार्थियों को दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के रूप में कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। यह शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलेगा।
पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का पलटवार, बोले- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
CG School Holidays: जारी अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। यानी विद्यार्थियों को पांच दिन का ब्रेक मिलेगा। इसके बाद दीपावली की छुट्टी 5 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में भी पांच दिन का अवकाश रहेगा। साल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने के दावे पर सियासत गरम: पुरंदर मिश्रा ने दीपक बैज पर साधा निशाना
यह छुट्टियां राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होंगी। इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से संबंधित शिक्षण संस्थानों को भी निर्धारित अवकाश कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस तरह तीनों अवसरों को मिलाकर विद्यार्थियों को सत्र के दौरान कुल 15 दिन का अवकाश मिलेगा। इससे छात्रों और अभिभावकों को पढ़ाई के साथ छुट्टियों की पहले से योजना बनाने में सुविधा होगी।
