चंडीगढ़ । सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को समन जारी किया है। उन्हें आज ही चंडीगढ़ में CBI ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया है। जिसमें उनसे इस मामले में ED की तरफ से लगाए कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडर में दखल देने जैसे आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने मुख्यमंत्री मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में रेड की थी। CBI की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर जांच की। रेड के दौरान ईडी की टीमें अपने साथ लैपटॉप, मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। ये रेड रात 11 बजे तक चली।
यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। ईडी ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ED ने सीएम के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था पर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR नहीं दर्ज की।
