नई दिल्ली। लगातार पिछले कुछ वर्षों से गर्मी लगातार बढ़ रही है और पारा काफी ऊपर जा रहा है जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। कई दिनों में तो इतनी गर्मी पड़ती है कि एसी भी फेल हो जाते हैं, लेकिन अगर आप एसी चला रहे हैं तो इसमें कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। दरअसल जैसे- गर्मी की शुरुआत में या बीच में जरूरत के हिसाब से लोग एसी की सर्विस करवाते हैं। पर कई लोग ऐसा नहीं करते हैं, तो क्या एसी की सर्विस न करवाने पर एसी खराब हो सकता है? हां, अगर एसी की सर्विस न करवाई जाए तो एसी की कूलिंग पर इसका सीधा बुरा असर पड़ता है। फिल्टर में गंदगी होने के कारण एसी सामान्य कूलिंग नहीं कर पाएगा और कमरा ठंडा नहीं हो पाएगा। इससे एसी अधिक चलेगा जिससे बिजली का बिल भी बढ़ेगा। आपको बता दें की अगर एसी की सर्विस न करवाई जाए तो ये खराब हो सकता है। इसे ऐसे समझे कि एसी में धूल-गंदगी जाती है। ऐसे में अगर एसी की सर्विस नहीं होगी तो इससे फिल्टर और कॉइल के कारण कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है। इससे ये ओवरहीट होकर खराब हो सकता है। वहीं एसी की कूलिंग कम होती है जिससे एसी अधिक चलता है और बिजली का बिल इससे अधिक आता है। एसी के कंप्रेसर पर सीधा बुरा असर पड़ता है जिससे ये खराब हो सकता है। अगर सर्विसिंग लंबे समय से नहीं हुई है, तो धूल-मिट्टी होने के कारण एसी ओवरहीट होकर बंद हो सकता है। फिल्टर में जमी धूल-गंदगी से दुर्गंध या बैक्टीरिया भी आ सकते हैं। वैसे तो एसी की सर्विस गर्मी का सीजन शुरू होने पर करवा लेनी चाहिए। ये सर्विस करवाने के लिए सही समय होता है, क्योंकि एसी आप एक सीजन बाद चलाते हैं जिससे एसी की गंदगी साफ हो जाती है। अगर आपको बीच में लगे, तो भी आप एसी की सर्विस करवा सकते हैं। आजकल तो एसी में ऐसी तकनीक भी आती है, जो खुद सर्विस के लिए बता देते हैं।
सावधान! क्या AC की सर्विस न कराना जानलेवा हो सकता है? सर्विस और ब्लास्ट का क्या है कनेक्शन?
