मोमोस खाने से पहले सावधान,भाटापारा में मिले खराब मोमोस, खाद्य विभाग ने की सख्ती

Follow Us

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खाद्य एवं पेय पदार्थो की गुणवत्ता जांच की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाटापारा शहर के कई दुकानों का निरीक्षण किया गया और ख़राब मोमोस व चटनी को नष्ट कराया गया। भाटापारा में त्रिपुरा सुंदरा देवी मोमोस सेंटर, डबल बहादुर मोमोस सेंटर,जय हिन्द हॉटल के पास सदर बाजार, पशुपति नाथ मोमोस एण्ड चाईनीस सेंटर की जाँच कर त्रिपुरा सुंदरा देवी मोमोस सेंटर में 2 किलोग्राम खराब मोमोस व डबल बहादुर मोमोस सेंटर में 1 किलोग्राम खराब मोमोस चटनी नष्ट कराया गया। उक्त फर्मों से जाँच हेतु मोमोस चटनी, स्टिम्ड वेज मोमोस, चाईनीज पकौड़ा, फाई वेज मोमोस एवं फिंगर चिप्स का नमूना लेकर जाँच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। मोमोस एवं चाईनीज पकौड़ा फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकचाईनीज पकौड़ा फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत साफ-सफाई के सुधारात्मक निर्देश दिए गये।