कान्स 2026: हॉलीवुड स्टार गिगी हदीद के साड़ी लुक की नकल कर फंसीं उर्वशी रौतेला, ‘थर्मोकोल के गमले’ ने कराया ट्रोल

Follow Us

कान्स। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर जहां एक तरफ भारतीय अभिनेत्रियां अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक से तारीफें बटोर रही हैं, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने आउटफिट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन पर हॉलीवुड सुपरमॉडल गिगी हदीद के एक आइकॉनिक लुक को हूबहू “कॉपी” करने का आरोप लगाया है, जिससे इंटरनेट पर एक नया विवाद छिड़ गया है।

कान्स रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला एक आइवरी (सफेद) रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसमें शिमरी गोल्ड बॉर्डर था। इसके साथ उन्होंने हेवी एम्बेलिश्ड गोल्डन ब्लाउज, लेयर्ड ज्वेलरी और बोल्ड विंटेज मेकअप कैरी किया था। पहली नजर में यह लुक बेहद रीगल और ग्रैंड लग रहा था, लेकिन फैशन लवर्स ने तुरंत पकड़ लिया कि यह लुक साल 2023 में मुंबई के NMACC गाला में गिगी हदीद द्वारा पहनी गई मशहूर सफेद-सुनहरी साड़ी से फ्रेम-दर-फ्रेम मेल खा रहा था। दोनों के कपड़ों का कलर पैलेट, ड्रेपिंग स्टाइल और रॉयल वाइब बिल्कुल एक जैसी थी, जिसके बाद यूजर्स ने उर्वशी की ओरिजिनल सोच पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

सिर्फ कपड़ों की नकल ही नहीं, बल्कि उर्वशी के हाथ में मौजूद एक अजीबोगरीब मेटैलिक एक्सेसरी ने नेटिजंस को मीम बनाने का पूरा मौका दे दिया। इस अनोखे बैग या एक्सेसरी का आकार किसी सजावटी फूलदान जैसा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर मजे लिए और इसकी तुलना “थर्मोकोल के गमले” और “ड्राइंग रूम के कोने में रखे प्लांटर” से कर दी। नकल और इस अजीब एक्सेसरी के कॉम्बिनेशन ने उर्वशी के कान्स लुक का पूरा मजा किरकिरा कर दिया।