रायपुर में कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला, कार का शीशा तोड़कर मारपीट; सोने की चेन लूटने का आरोप, VIDEO वायरल

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले कारोबारी की कार का शीशा तोड़ा, फिर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर सोने की चेन लूट ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ हमलावरों ने कारोबारी की कार पर पत्थर फेंककर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे कारोबारी के साथियों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावर कारोबारी की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।