नईदिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिर गई है। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है और रेस्क्यू किए गए 8 लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, फायर कंट्रोल को 3 बजकर 15 मिनट पर बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी, जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 25 गज की जमीन पर नीचे दुकानें और ऊपर चार मंजिल मकान बना हुआ है।दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के एक महीने बाद बुधवार को सीमापुरी इलाके में एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। यह इमारत सीमापुरी में ईदगाह मस्जिद के पास स्थित है। घटना की सूचना पर पुलिस और बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है और बचाव दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं। सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित है।दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत बचाव दल को भेजा गया है।अभी तक 10 से 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर आई है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
नवा रायपुर में भारत-जि़म्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को एक 5 मंजिला क्कत्र आवास ढह गई थी, जिसमें 12 लोग दबे थे। उनमें से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य घायल हुए थे। यह इमारत लड़कों का छात्रावास थी, जिसमें मरम्मत कार्य हो रहा था।ढही इमारत का कोई स्वीकृत प्लान नहीं था, उसमें एक अनाधिकृत बेसमेंट था और अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था। इसकी पांचवीं मंजिल के निर्माण की भी अनुमति नहीं थी।

