भिलाईनगर। बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में फरार मुख्य आरोपी संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर दुर्ग पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दुर्ग पुलिस पहले ही इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान बीएसपी से चोरी किए गए करीब 250 टन स्क्रैप और वाहन-मशीनरी सहित लगभग 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। डीआईजी एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।
