बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की ‘पेद्दी’ का तूफान: महज 2 दिनों में 200 करोड़ के पार, क्या पहले वीकेंड में टूटेगा 400 करोड़ का रिकॉर्ड

Follow Us

मुंबई। ग्लोबल स्टार राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा एक्शन फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मेकर्स द्वारा जारी ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों (गुरुवार और शुक्रवार) में ही कुल 181.8 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब सबकी नजरें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही आसानी से 400 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

भारत में 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 135.36 करोड़ रुपये की बंपर वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ और दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये बटोरे, जिसमें सबसे बड़ा योगदान तेलुगु भाषा का रहा। तीसरे दिन यानी शनिवार दोपहर तक फिल्म ने भारत में 6.44 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर ली है, जिससे भारत में इसका नेट कलेक्शन 102.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर ‘पेद्दी’ वीकेंड पर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो यह ‘आरआरआर’ (RRR) के बाद राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की राह पर है।