रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिषेक सिंह उर्फ बिल्ला (32) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिखर प्रेस बिजली ऑफिस मोड़ के पास आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ मौदहापारा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

