बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव करते हुए एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता स्टॉपओवर सेवा बंद कर दी है। अब विमान कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता के बीच सीधे संचालित होगा, जिससे दोनों शहरों के यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलेगा। इस बदलाव के बाद अंबिकापुर के यात्रियों को फिलहाल इस रूट पर सीधी कनेक्टिंग सुविधा नहीं मिलेगी।
सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के बेटे की मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते थम गई सांस
हालांकि, क्षेत्रीय विमानन क्षेत्र से एक सकारात्मक संकेत भी सामने आया है। एयरलाइन Fly91 ने 40 नए ATR-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है, जिससे आने वाले समय में बिलासपुर से नई क्षेत्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नए विमानों के साथ क्षेत्रीय नेटवर्क का विस्तार होता है, तो बिलासपुर को मध्य और पूर्वी भारत के कई नए शहरों से जोड़ने का रास्ता खुल सकता है। इससे व्यापार, पर्यटन और यात्रियों की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
