सत्य निकेतन हादसे में दुर्ग के बेटे की मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते थम गई सांस

Follow Us

नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हादसे में 20 वर्षीय युवराज सोनी की मौत हो गई, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन के एक बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, ई-चालान नहीं भरा तो रुक सकते हैं जरूरी काम

हादसे से कुछ ही क्षण पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बातचीत कर रहा था। दोनों छुट्टियों के बाद साथ घूमने की योजना बना रहे थे। तभी फोन पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और करीब एक मिनट बाद कॉल कट गई। आर्यन को लगा कि युवराज दोबारा फोन करेगा, लेकिन जब सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पहुंच गया।