नई दिल्ली। अगर इस सप्ताह बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कुछ राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे, जबकि देशभर में चौथे शनिवार और रविवार के कारण लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
22 जुलाई को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में खर्ची पूजा के अवसर पर सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 26 जुलाई को चौथा शनिवार और 27 जुलाई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगरतला में 22, 26 और 27 जुलाई को कुल तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में 26 और 27 जुलाई को लगातार दो दिन शाखाएं बंद रहेंगी।
बैंक बंद रहने के दौरान नकद जमा, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, KYC अपडेट और शाखा से जुड़े अन्य कार्य नहीं हो पाएंगे। हालांकि ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT, RTGS, IMPS और एटीएम सेवाएं पहले की तरह 24×7 उपलब्ध रहेंगी। इसलिए जरूरी शाखा संबंधी कार्य अवकाश से पहले ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।
