‘मन की बात’ में गूंजी जशपुर के अनिमेष कुजूर की सफलता, PM मोदी ने की खास चर्चा

Follow Us

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के जशपुर निवासी युवा एथलीट अनिमेष कुजूर से बातचीत की और उनकी संघर्ष एवं सफलता की कहानी देशवासियों के साथ साझा की। हाल ही में रांची में आयोजित 100 मीटर दौड़ में अनिमेष कुजूर और एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर देश का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत में खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) की समृद्ध परंपरा और युवाओं के बीच बढ़ती रुचि का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और युवा विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी, एस्ट्रो केरला, बिग बैंग एस्ट्रोनॉमी क्लब और ज्योतिर्विद्या संस्थान जैसी संस्थाओं के प्रयासों की भी सराहना की, जो युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रही हैं।