रायपुर मंडल में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान, 166 मामलों से 1.25 लाख का राजस्व वसूला

Follow Us

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर 08 सितंबर 2026 को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म और 13 ट्रेनों में चले अभियान में कुल 166 मामले दर्ज कर 1,25,265 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

एंबुश चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 114 यात्रियों से 97,870 रुपये, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 30 यात्रियों से 25,395 रुपये, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 21 यात्रियों से 2,100 रुपये और गंदगी फैलाने के 01 मामले से 1,000 रुपये राजस्व वसूला गया।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग सहित 14 टिकट चेकिंग स्टाफ और 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही यात्रा करें, सही कोच में बैठें और रेल परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।