जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, CM साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोखिमपूर्ण और जर्जर भवनों की जांच को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भवनों की सुरक्षा जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। छात्रावास, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और अन्य बड़े शैक्षणिक भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी कमियों को समय रहते दूर करने पर जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को पुराने व जर्जर भवनों की स्थिति पर निगरानी रखने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाने, छापेमारी तेज करने और दूसरे राज्यों से होने वाली अवैध शराब की आपूर्ति रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों व परिवहन मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

नशामुक्ति अभियान के समापन पर बोले राज्यपाल डेका, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील