*सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
कांकेर। प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बेटी ने उसे आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 309/2026, धारा 64(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही :-
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श् योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान आरोपी श्लोक जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी एकतानगर कांकेर के अपने निवास पर मौजूद होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की घटना स्वीकार किए जाने पर उसे दिनांक 07.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी*
श्लोक जायसवाल, पिता प्रदीप जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी एकतानगर कांकेर, थाना सिटी कोतवाली, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू,सउनि भुनेश्वरीभगत,आरक्षक मनोज ध्रुव,आरक्षक संतोष पैकरा,म.आर. अगेसिया कोडोपी।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को हेल्पलाइन नंबर – 94791-55125 पर दें।प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
