रायपुर। गोलबाजार पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी लकेश्वर उर्फ लकी साहू को गिरफ्तार कर चोरी की Bajaj Pulsar N150 बरामद की है। आरोपी ने 17 अक्टूबर 2025 को जय स्तंभ चौक स्थित किरण होटल के सामने से बाइक चोरी की थी। प्रार्थी दया शंकर पटेल ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG-06-HB-8950 को जय स्तंभ चौक पर लॉक कर गोलबाजार गया था। वापस आने पर वाहन गायब था। रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने प्रार्थी से पूछताछ और घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान चोरी की बाइक और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने लकेश्वर उर्फ लकी साहू पिता स्व. भागवत साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खटिया पाटी, थाना बलौदाबाजार-भाटापारा, हाल संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी स्वीकार की। उसके कब्जे से करीब 25,000 रुपये की चोरी की बाइक जप्त की गई।
कार्यवाही में परिवीक्षाधीन DSP अमित कोसमा, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, प्रशिक्षु SI सुनील कुमार कुजूर और आरक्षक 1545 संदीप सिंह की भूमिका रही।

