मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

Follow Us

रायपुर । मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एवं उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को रायपुर के महिला थाना चौक में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दोपहर को राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव करने निकले जिसे मोती बाग चौक पर सुरक्षा बलों ने रोक दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहें हैं और आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली और सभी राज्यों में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ़्तारी की मांग कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 मामले में ECI और केंद्र को नोटिस भेजा है कोर्ट ने जवाब मांगा है कि फॉर्म 6 किसकी परमिशन से वेबसाइट में अपलोड किया। लेकिन ज्ञानेश कुमार और आयोग तानाशाह बना हुआ है। फॉर्म 7 का दुरूपयोग कर खास चिन्हित लोगों के नाम कटवाकर और फर्जी नाम जुड़वाकर देश में ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर काम कर रहें हैं।

प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा, सह प्रभारी समर कुमार,सह प्रभारी राकेश जाटव और सह प्रभारी राजेश कुमार ने सयुंक्त रूप से कहा कि पद का दुरूपयोग कर ज्ञानेश कुमार ने पिछले 4-5 राज्यों के चुनावों में धांधली कर भाजपा को फायदा पहुँचाया है इसलिए नरेंद्र मोदी जानते थे कि एक ना एक दिन इसका खुलासा होगा इसलिए पहले ही कानून बनाकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार जल्द ही इस्तीफा नहीं देंगे तो आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में और उग्र रूप में प्रदर्शन करेगी ।