26 नवंबर को मोगा की धरती पर होगी आम आदमी पार्टी की खुशहाल पंजाब रैली: दीपक बाली

Follow Us

जालंधर। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज दीपक बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर को मोगा के मटवाणा में आम आदमी पार्टी के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘खुशहाल पंजाब रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के लिए लगभग 116 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है और तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दीपक बाली ने बताया कि आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी और इस वर्ष पार्टी अपना 15वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पंजाब भर से पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मोगा पहुंचने की उम्मीद है। रैली को यादगार बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। दीपक बाली ने पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 26 नवंबर को मोगा में होने वाली ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी की एकजुटता संगठनात्मक मजबूती और पंजाब को खुशहाल बनाने के संकल्प का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि मोगा की धरती पर होने वाला यह एकत्रीकरण 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगा।