एक साल का साथ, फिर मौत का फैसला, पति-पत्नी के शव फंदे पर मिले

Follow Us

गरियाबंद । अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में एक ही घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। सोमवार सुबह दोनों के शव घर के भीतर फंदे पर लटके मिले। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, भेजीपदर निवासी मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ रहते थे। दोनों की करीब एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिलाप ने किसी बात से परेशान होकर पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों के शव फंदे पर मिले। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

० आखिर क्या था वह कारण?
एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह सवाल फिलहाल अनसुलझा है। पुलिस परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद या घरेलू तनाव था अथवा घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।