महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला या अशासकीय संस्था को मिलेगा 2 लाख रुपये का सम्मान

Follow Us

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘माता बहादुर कलारिन सम्मान (नारी उत्थान) प्रदान किया जाता है।

इस सम्मान के अंतर्गत चयनित महिला अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान किए जाने का प्रावधान है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए पात्र महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 25 सितंबर 2026 तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा कर सकते हैं।

नारायणपुर में ‘वन शहीद दिवस’ पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

‘माता बहादुर कलारिन सम्मान से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त की जा सकती है।