जूते पहनने का शौक बना चोरी की वजह! रायपुर में ब्रांडेड शूज़ पर हाथ साफ करने वाला CCTV में कैद

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर इलाके में एक अनोखा लेकिन शातिर चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यह चोर नकदी या जेवरात नहीं, बल्कि घरों के बाहर रखे महंगे और ब्रांडेड जूतों को अपना निशाना बना रहा है। लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई की देर रात आरोपी ने राजीव नगर के कई घरों के बाहर रखे ब्रांडेड जूते और अन्य सामान चोरी कर लिए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है।

घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।