नई दिल्ली। नवंबर के आखिरी दिनों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) गुजरात घूमने का शानदार मौका लेकर आया है। इस विशेष टूर पैकेज के तहत यात्रियों को मंदिरों के दर्शन के साथ समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। आठ दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, दीव और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।
28 नवंबर से शुरू होगी यात्रा: यह यात्रा 28 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ से शुरू होगी। यात्री दोपहर 12:05 बजे फ्लाइट से रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुजरात के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का समापन 5 दिसंबर 2026 को होगा। वापसी की फ्लाइट रात 9:25 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 11:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। एयरलाइंस के परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान के समय में बदलाव संभव है।
इन प्रमुख जगहों का करेंगे भ्रमण: यात्रा के पहले दिन अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दूसरे और तीसरे दिन जामनगर होते हुए द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका और नागेश्वर मंदिर के दर्शन होंगे। चौथे दिन पोरबंदर के रास्ते सोमनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। पांचवें और छठे दिन दीव का किला तथा भावनगर स्थित निष्कलंक महादेव मंदिर घूमने का अवसर मिलेगा। सातवें दिन वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस और केवड़िया स्थित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा।
IRCTC ने यात्रियों के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था के अनुसार किराया तय किया है।
- एक व्यक्ति के लिए: 60,110 रुपये
- दो लोगों के लिए: 43,950 रुपये प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के लिए: 41,810 रुपये प्रति व्यक्ति
- 5 से 11 साल के बच्चे के लिए: 36,900 रुपये
बस्तर संभाग के 7 जिलों के समग्र उत्थान के लिए 126.55 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत
पैकेज में चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने-जाने की हवाई टिकट, विभिन्न शहरों में होटलों में ठहरने की व्यवस्था, सात दिन का नाश्ता और रात का भोजन शामिल है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए वातानुकूलित बस, यात्रा बीमा और IRCTC टूर एस्कॉर्ट की सुविधा भी दी जाएगी। दोपहर का भोजन, फ्लाइट में मिलने वाला खाना, मंदिरों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट, स्थानीय गाइड की फीस तथा टिप इस पैकेज में शामिल नहीं हैं। यात्रियों को इन खर्चों का भुगतान स्वयं करना होगा।
IRCTC की रद्दीकरण नीति के अनुसार, यात्रा से 21 दिन पहले टिकट रद्द कराने पर कुल पैकेज राशि का 30 प्रतिशत काटा जाएगा। 21 से 15 दिन पहले रद्द कराने पर 55 प्रतिशत और 14 से 8 दिन पहले रद्द कराने पर 80 प्रतिशत राशि की कटौती होगी। वहीं, यात्रा से सात दिन या उससे कम समय पहले बुकिंग रद्द कराने पर पूरी राशि काट ली जाएगी और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
डिप्टी सीएम साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की दी जानकारी

