रायपुर। पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहीं श्रीमती मोहसिना किदवई का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी और राज्यसभा सांसद थीं। पीटीआई के मुताबिक़, किदवई का निधन बुधवार सुबह नोएडा के मेट्रो अस्पताल में हुआ. उनके दामाद राजी उर रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार निज़ामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे किया जाएगा. आपको बता दें की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के निधन पर दुख व्यक्त किया. वहीं उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. वे कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफ़ादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है.” राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के लिए कहा, “अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमापूर्ण राजनीतिक सफलता से उन्होंने देश की महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया. इस दुख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी और राज्यसभा सांसद मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
