पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डीडी नगर इलाके में 5 चोरी के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में कुल 5 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। इस कार्यवाही में 2 बालिक और 2 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए गए सामान को भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी हैं:
कबीर ध्रुव, पिता जीवन लाल ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति चौक, चंगोराभाठा, थाना डीडी नगर।
सलीम मरई, पिता तुफान मरई, उम्र 19 वर्ष, निवासी अयोध्या नगर, मटकोड़वा पारा, थाना डीडी नगर।
दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

जप्त माल में शामिल हैं:
4 मोबाइल फोन, कीमती लगभग 2 लाख रुपए (अप. क्र 216/26, धारा 305ए बीएनएस)
दानपेटी, कीमती 10,000 रुपए (अप. क्र 146/26, धारा 331(4), 305ए बीएनएस)
लाउडस्पीकर यूनिट 12 नग, कीमती 20,000 रुपए; आक्टोपेड 1 नग, कीमती 30,000 रुपए; छोटा गैस सिलेंडर 1 नग, कीमती 2,000 रुपए; कुलर 1 नग, कीमती 3,000 रुपए; प्लास्टिक कुर्सी 2 नग, कीमती 1,000 रुपए (अप. क्र 73/26, धारा 331(4), 305ए बीएनएस)
टूल पंप 2 नग, कीमती 10,000 रुपए; नकद 1,950 रुपए; जुमला कीमती 2,80,000 रुपए (इस्तगासा क्र 02/26 एवं 03/26)

संक्षिप्त विवरण के अनुसार, थाना डीडी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निगरानी रखी। डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देश, अतिरिक्त एडीसीपी पश्चिम रायपुर श्री राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती रायपुर श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम और डीडी नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मुखबीर और अन्य माध्यमों से पूर्व चोरी हुए माल की पतासाजी की। इसमें कुल 5 घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटनाओं का विवरण इस प्रकार है:
दिनांक 10.01.2026 से 17.01.2026 के बीच मटकोड़वा पारा और चंगोराभाठा क्षेत्रों में डीजे, एलईडी लाइट, एम्लीफायर, पेटी सारफी, सिलेंडर, प्लास्टिक कुर्सी, मिक्सर मशीन आदि चोरी होने की सूचना मिली थी।
दिनांक 24.02.2026 की रात काली मंदिर, पुराना चंगोराभाठा से दानपेटी चोरी हुई।
दिनांक 01.04.2026 की रात अयोध्या नगर, चंगोराभाठा से 4 मोबाइल और 12,000 रुपए नकद चोरी होने की सूचना मिली।

इन सभी मामलों में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल भी बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। स्थानीय जनता से अनुरोध किया गया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे।