रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को अहम कानूनी कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता साफ झलक रही थी।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल और निरंजन दास सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे।
कोर्ट में दर्ज हुए बयान :सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनके बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के तहत दर्ज किए गए। शुरुआती जानकारी में 40 से 50 आरोपियों की पेशी की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 59 हो गई
