Ramayana Teaser: रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार जीत रहा है दिल, यश और साई पल्लवी की भी दिखी झलक; जानें कहाँ चूकी फिल्म

Follow Us

मुंबई। आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इस लुक के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर जो उत्साह पैदा किया है, वो राम के इस शानदार लुक को देखने के बाद बढ़ता है। रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। वहीं टीजर में अंत में रावण की भी एक झलक देखने को मिलती है।आपको बता दें की 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए। भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है।

वहीं टीजर में रणबीर कपूर के अलावा और किसी किरदार या कलाकार की झलक नहीं दिखती है। हालांकि, सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की हल्की सी एक झलक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब पर भारी पड़ती है टीजर के अंत में दिखाई गई रावण की झलक। हालांकि, यश बने रावण का लुक अभी भी सामने नहीं आया है। लेकिन पीछे से रावण के गेटअप में उनके किरदार की झलक दिखती है, साथ ही बैकग्राउंड संगीत उनके इस लुक को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में रावण के पुष्पक विमान को बखूबी दिखाया गया है। टीजर में बाकी चीजों को भी अच्छे से दिखाया गया है। बेशक किसी और किरदार की पूरी झलक सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से मेकर्स ने इस वीडियो में महल को दिखाया है, भगवान राम के धनुष को दिखाया है और जो इमोशन दिखाने का काम किया है, वो कमाल है। साथ ही एआर रहमान और हैंस जिमर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इस टीजर में चार चांद लगाता है। हालांकि, टीजर की शुरुआत में दो दानव दिखाए गए हैं, वो इस 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर की सबसे कमजोर कड़ी मालूम पड़ते हैं। बेशक ये सिर्फ अभी झलक है और दर्शक फिल्म से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन ये दानव या राक्षस कहीं न कहीं आदिपुरुष की याद दिलाते हैं।