शिमला-मनाली की भीड़ से हैं परेशान? इस गर्मी सुकून के लिए चुनें ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन्स

Follow Us

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही मन किसी ठंडी और शांत जगह पर जाने के लिए मचलने लगता है। अक्सर लोग शिमला, मनाली या नैनीताल जैसे मशहूर हिल स्टेशनों का रुख करते हैं, लेकिन वहां की भारी भीड़ और शोर-शराबे में सुकून नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप इस बार शोर से दूर प्रकृति की गोद में शांति और ताजी हवा का अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत के ये 5 हिल स्टेशन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से हिमालय की चोटियों जैसे त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली काखूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। चीड़ के घने जंगलों और चाय के बागानों के बीच बसा यह छोटा सा गांव उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो शांति से बैठकर प्राकृतिक हरियाली के बीच छुट्टियां मनाना चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित शोझा एक बेहद ही शांत हिल स्टेशन है। यह जलोड़ी पास के पास स्थित है और अपनी लकड़ी के बने घरों व प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली और शांत वातावरण में आप शहर की भागदौड़ भूल जाएंगे। शिमला से कुछ दूरी पर स्थित पब्बर वैली अभी भी पर्यटकों की नजरों से काफी हद तक दूर है। यह घाटी अपनी सेब के बागानों, कलकल बहती पब्बर नदी और घने देवदार के जंगलों के लिए मशहूर है। यहां आप कैंपिंग, ट्रेकिंग और फिशिंग का आनंद ले सकते हैं। पब्बर वैली की सबसे खास बात इस हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। उत्तर-पूर्वी भारत की सुंदरता देखनी हो तो जीरो वैली से बेहतर कुछ नहीं। अरुणाचल प्रदेश में स्थित यह घाटी अपातानी जनजाति की अनूठी संस्कृति के लिए जानी जाती है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल है। यहां की ठंडी हवाएं और दूर तक फैली हरियाली आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराती हैं। पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी से पंचाचूली चोटियों का सबसे करीब से नजारा देखने को मिलता है। ट्रेकर्स के लिए यह बेस कैंप की तरह काम करता है, लेकिन शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए यहां की वादियां और बर्फीली चोटियां एक सुकून भरा अनुभव देती हैं।