मुंबई। मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो के एक एपिसोड में बड़ा खुलासा किया कि बहुत पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं। उन्होंने एक कंटेस्टेंट की पढ़ाई-लिखाई की खूब तारीफ की और अपनी फीलिंग्स भी शेयर कीं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना चार किताबें लिख चुकी हैं और अपनी पांचवीं किताब पर काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब लगता है काश मैं पढ़ा होता। लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं, तब भी नहीं पढ़ पाता, क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा ही नहीं लगता, बस इतनी सी बात है।’जब अक्षय ने सोनाली से पूछा कि वह अपनी इतनी सारी डिग्रियों का क्या करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘सर, इन डिग्रियों की वजह से ही मुझे यहां खड़े होने का मौका मिला है और आपसे दूसरी बार मिलने का भी मौका मिला है।’
इसके बाद अक्षय ने दर्शकों को सलाह दी कि वे मेहनत से पढ़ाई करें और सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करें, उन्हें नहीं। अक्षय पहले भी बता चुके हैं कि उन्होंने आज तक एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ी है। उन्होंने कहा था, ‘जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, मेरी आंखों से आंसू आने लगते हैं।’
