जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक संपन्न, विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Follow Us

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का गुरुवार देर शाम समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने पारंपरिक और आधुनिक खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले में 25 और 26 नवंबर को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, खेलो इंडिया लघु केंद्र पंडरीपानी और सिटी ग्राउंड जगदलपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में हथगोला फटने से नौ किशोर घायल

वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में लोहंडीगुड़ा ने प्रथम और बकावंड ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में जगदलपुर प्रथम और बस्तर द्वितीय रहा। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में दरभा और महिला वर्ग में तोकापाल की टीम विजेता रही। हॉकी के पुरुष वर्ग में जगदलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के पुरुष वर्ग में बकावंड और महिला वर्ग में जगदलपुर ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में जगदलपुर तथा महिला वर्ग में लोहंडीगुड़ा की टीम विजेता रही। रस्साकशी के महिला वर्ग में लोहंडीगुड़ा ने प्रथम, जगदलपुर ने द्वितीय और बकावंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एयर इंडिया का केएम माल्टा एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौता

कराटे और भारोत्तोलन की विभिन्न स्पर्धाओं में जगदलपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि बास्तानार और तोकापाल के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए। बैडमिंटन में जगदलपुर, तोकापाल और लोहंडीगुड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीरंदाजी के 30 और 50 मीटर के व्यक्तिगत एवं दलीय मुकाबलों में जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा के खिलाड़ियों ने प्रमुख स्थान हासिल किए। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक की स्पर्धाओं में भी विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बस्तर ओलंपिक के आयोजन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का साझा मंच मिला।