प्रकाश पर्व पर खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है । खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “सत्य से बढ़कर कुछ नहीं है लेकिन सत्य के अनुसार जीवन जीना उससे भी बड़ा है।”

सरकारें बदलीं, मंत्री बदले, अधिकारी बदले, लेकिन एनएचएम संविदा कर्मचारियों की किस्मत आज भी नहीं बदली

उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समानता, करुणा, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की उनकी कालजयी शिक्षाएं धर्म, जाति और संप्रदाय की सभी सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व हमें सत्य, गरिमा और सद्भाव के मूल्य अपनाने तथा सबके कल्याण के लिए अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराने की प्रेरणा दे।

कार्तिक पूर्णिमा पर टोहडी घाट में शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी

गांधी ने अपने संदेश ने लिखा, “गुरु पर्व की सभी को लख-लख बधाइयां। गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन, उनका तप, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।” वाड्रा ने गुरु नानक देव जी की वाणी का उल्लेख करते हुए लिखा, “अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे।” उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण विश्व को प्रेम, करुणा, सेवा, सद्भाव एवं समानता का सबक दिया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श सदैव मशाल बनकर मानवता को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने भी देशवासियों को गुरु पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।