बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाएं मजबूत करने के लिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए हैं। सोमवार, 23 नवंबर को लोकभवन में ये उपकरण राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से महाविद्यालय को सौंपे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को अधिक सुविधाजनक बनाना है। राज्यपाल ने कहा कि कंप्यूटर और प्रिंटर मिलने से महाविद्यालय की डिजिटल एवं तकनीकी क्षमता मजबूत होगी। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
