o प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर पत्रकारों को मिली संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रायपुर। प्रदेश साहू संघ ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक, प्रदेश महामंत्री सहित कुल 64 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस विस्तार में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों में कार्यरत पत्रकारों को शामिल किया गया है।
हांगकांग ओपन : एंटोनसेन को वॉकओवर से पुरुष एकल का खिताब, झियी ने महिला एकल का खिताब रखा बरकरार
मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों के समन्वय से प्रदेश कार्यकारिणी की गतिविधियों को गति देने, विभिन्न जिलों के पत्रकारों के बीच संपर्क मजबूत करने और संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। सलाहकार के रूप में कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है। सभी रायपुर से हैं। इनके अनुभव से मीडिया प्रकोष्ठ को निरंतर मार्गदर्शन मिलेगा।
रिकॉर्ड बनाने से ज्यादा टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर ध्यान : ऋषभ पंत
