शेयर बाजार में लगातार चौथे हफ्ते तेजी, बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Follow Us

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में टेक्नोलॉजी और एआई कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के बावजूद घरेलू बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 897 अंक यानी 1.08 प्रतिशत उछलकर 81,592 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स 2.85 प्रतिशत और निफ्टी 2.61 प्रतिशत मजबूत हुआ।

बड़गांव में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने 43 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

बाजार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। बैंक निफ्टी में साप्ताहिक आधार पर 5.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसने नया रिकॉर्ड स्तर बनाया। ऑटो, रियल्टी, वित्तीय और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी रही। हालांकि, आईटी शेयरों में वैश्विक एआई कंपनियों से जुड़ी चिंताओं के कारण उतार-चढ़ाव बना रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने नवंबर में अब तक करीब 1,11,950 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी बाजार को सहारा मिला। हालांकि, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 8.94 प्रतिशत पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है।

देवउठनी एकादशी पर गूंजे शंख-घंटियों के स्वर तुलसी-शालिग्राम