अमेरिका, रूस एवं चीन तकनीकी रूप से विश्व के सबसे शक्तिशाली देश: डोनाल्ड ट्रम्प

Follow Us

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को अमेरिका, रूस और चीन को तकनीक रूप से विश्व का सबसे उन्नत देश करार दिया। ट्रम्प ने एक ब्रीफिंग में कहा, “विश्व के तीन सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली देश विशेषकर जो तकनीकी रूप से विश्व में सबसे मजबूत हैं।” उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई इस बैठक को कई वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में से एक बताया। उन्होंने आगे कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके अच्छे संबंधों के कारण अमेरिका सुरक्षित है।

ट्रम्प एवं शी एआई को सैन्य मामलों में फैसला लेने की अनुमति नहीं देने पर सहमत: बेसेंट

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अमेरिका परमाणु हथियारों से विश्व को नष्ट नहीं होने देगा क्योंकि इसमें कोई भी विजेता नहीं हो सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “पहली बार, चीन परमाणु जोखिमों को कम करने पर त्रिपक्षीय चर्चा करने के लिए सहमत हुआ है।” ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस बात पर भी चर्चा की है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न हों। उन्होंने आगे कहा कि अपनी त्रिपक्षीय बैठक के दौरान यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करने में काफी समय लगा।

मोदी ने की काशी के भजन क्लबिंग कार्यक्रम की सराहना, गंगा महोत्सव का भव्य आगाज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि वह किसी समझौते पर पहुंचने से पहले यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटियों पर चर्चा नहीं करना चाहते। ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के आर्थिक नतीजों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि चीन के साथ एक बहुत व्यापक समझौता हुआ है जो दोनों देशों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।