जालंधर। राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के आवास पर मुलाकात की। इसके बाद वह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे। बाबा जी के पहले कांग्रेस नेता परगट सिंह और उसके बाद भाजपा नेता सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, इन मुलाकातों के संबंध में किसी राजनीतिक एजेंडे या विशेष चर्चा की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार नितिन कोहली और जालंधर नॉर्थ के उम्मीदवार एवं मेयर वनीत धीर ने भी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बाबा जी से हो रही मुलाकातों को शहर के राजनीतिक गलियारों में खास तौर पर देखा जा रहा है।
