नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह बहु प्रतीक्षित यात्रा पर रविवार को यहां आएंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि शाह भारत की दो दिन की राजकीय यात्रा पर कल यहां आ रहे हैं। इस वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
जमाल के धमाकेदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने दो साल में जीती पहली टेस्ट सीरीज़
यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। सोमवार को वह मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार होगा। भारत और नेपाल के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव के साथ-साथ मजबूत जनसंपर्क पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, विकास साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक एवं डिजिटल संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ा है।
सिमगा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर
इसके अलावा स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी, नवाचार और खेल जैसे नए क्षेत्रों में भी दोनों देशों की भागीदारी बढ़ रही है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय मुलाकातों की परंपरा को आगे बढ़ाएगी। साथ ही, यह भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को भी दर्शाती है। यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने और आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
