0 दन्तेश्वरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों को किया जागरूक
जगदलपुर । युवाओं और कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा बुधवार 18 नवम्बर को बोरपदर स्थित दन्तेश्वरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और एएसपी सुखनंदन राठौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी ट्रैफिक जयराम चेरमाको,यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग ने उपस्थित छात्र -छात्राओं एवं स्टाफ को सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों, उनसे बचाव और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद को प्रोत्साहित करने वाले गुड सेमेरिटन लॉ, राहवीर योजना और पीएम (प्रधानमंत्री) राहत योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर दन्तेश्वरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी बोरपदर से डॉ. श्रुती रंजन मिश्रा, डॉ. रोमा प्रसाद पाढ़ी, डॉ. रवि कनौती, डॉ. प्रशांत और डॉ. भूमि सिंह नैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं यातायात विभाग की ओर से डीएसपी जयराम चेरमाको और प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग के साथ प्रधान आरक्षक प्रकाश चन्द्र देवांगन, आरक्षक समरथ मरकाम तथा आरक्षक संदीप तिर्की ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
