जनजातीय गौरव दिवस पर खैरागढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जनजातीय नायकों के शौर्य और बलिदान को नमन

Follow Us

समाज प्रमुखों का सम्मान, जनजातीय नर्तक दल एवं छात्रावासी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की झलक

खैरागढ़। जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन पर आज खैरागढ़ के स्वर्गीय लाल दिलीप सिंह स्मृति मंगल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। समारोह में जनजातीय समाज के प्रमुखों को सम्मानित किया गया। जनजातीय नर्तक दल एवं छात्रावासी छात्र-छात्राओं ने जनजातीय लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम से पूर्व कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने धरती आबा बिरसा मुंडा एवं छत्तीसगढ़ के वीर जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया । उन्होंने कहा कि वनांचल के बच्चों को अच्छी शिक्षा और हर परिवार को समय पर इलाज मिले, यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाने, देवगुडिय़ों के निर्माण और दूरस्थ गांवों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए काम हो रहा है। उन्होंने जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्वीकृति की अपेक्षा जताई। उनके द्वारा संतोष नेताम जो कि स्वन्त्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हिरदे गोंड़ जी के पौत्र हैं का भी सम्मान किया गया ।

इसके बाद नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। अपनी भूमि, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष से नई पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है।

नकली सोने को असली बताकर ₹20,000 रकम की ठगी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) में शामिल सभी योजनाओं का लाभ जिले की दूरस्थ बैगा बस्तियों के पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बस्तियों में परिवारों की जरूरतों के अनुसार आवास, पेयजल, बिजली और सड़क संपर्क के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा आजीविका की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि जिन गांवों में पहले आंगनबाड़ी की सुविधा नहीं थी, वहां नए केंद्र खोले गए हैं। क्षेत्र में बहुउद्देशीय केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। दूरस्थ बस्तियों के जिन बच्चों को पढ़ाई के लिए जंगल और नदी-नाले पार कर आना पड़ता है, उनके लिए छात्रावास बनाए जा रहे हैं। दो मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच और दवाओं की सुविधा मिल रही है।

कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय नायकों के जीवन और संघर्ष पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई गई। जनजातीय गौरव प्रदर्शनी अंतर्गत पारंपरिक आभूषण, वेशभूषा और कृषि उपकरण भी प्रदर्शित किए गए। पीएम जनमन उपलब्धि सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल पर नागरिकों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी। अंत में आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया ।

सुर्खियोफोबिया’ जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जनपद पंचायत खैरागढ़ उपाध्यक्ष लखन साहू, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष के प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, घम्मन साहू, विकेश गुप्ता, भुनेश्वरी देवांगन, नंद चंद्राकर, जीवन मेरावी अध्यक्ष बैगा विकास प्रकोष्ठ, सुमित टांडिया, पुष्पा सिंदुर, पन्ना मंडावी , जीवन मरकाम , संतराम छेदेया रामजी सिरदार , बहादुर सिंह खुसरो सहित अन्य जनजातीय समाज प्रमुख एवं नागरिक उपस्थित रहे।