बस्तर फाइटर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग, 75 अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

Follow Us

o भर्ती में पद वृद्धि को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, जिला पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों ने किया समर्थन

कांकेर। बस्तर फाइटर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को जिले के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी आवाज बुलंद की। संजू पटेल एवं विशाल साहू के नेतृत्व में मिशन रक्षक बस्तर फाइटर की तैयारी कर रहे करीब 70 से 75 अभ्यर्थी कलेक्टर कार्यालय मार्ग स्थित भूमियार चौक पहुंचे। यहां अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रूपेश मरकाम को सौंपा।

14 साल से लंबित ग्रेड-पे की मांग को लेकर नर्सिंग संवर्ग का शुरू अनिश्चितकालीन आंदोलन

अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि बस्तर फाइटर भर्ती 2026 में पदों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में सेवा देने का अवसर मिल सके। उनका कहना है कि कांकेर जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवा लंबे समय से बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी सीमित संसाधनों के बावजूद शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ने से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।

सीओपीडी के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर इलाज से रखें फेफड़ों को स्वस्थ

अभ्यर्थियों ने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर भर्ती में पद वृद्धि के लिए आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा व्यवस्था में भागीदारी निभाने के साथ रोजगार का बेहतर अवसर मिलना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर एवं भोम सिंह नाग, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस भी अभ्यर्थियों के समर्थन में मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं की मांग को जायज बताते हुए उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का समर्थन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे।