दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ट्रेलर में लगी आग, चावल सहित पूरा वाहन जलकर हुआ खाक 

Follow Us

अलवर। राजस्थान अलवर में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर मंगलवार देर रात चावल से भरे ट्रक ट्रेलर में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ट्रेलर हरियाणा के पानीपत से चावल भरकर गुजरात के कांडला जा रहा था। जनकसिंहपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल देर रात करीब दो बजे अचानक ट्रेलर में आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। चालक और खलासी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।

अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे उप रेंजर से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस और रीको अग्निशमन केंद्र की दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रेलर और उसमें भरा लाखों रुपये का चावल जलकर खाक हो चुका था। ट्रेलर में आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकवाई और यातायात को दूसरे मार्ग से भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

ईरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जारी रखने पर आईआरजीसी प्रवक्ता की बहरीन को चेतावनी