नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को मामूली राहत मिली है, लेकिन सांसों पर संकट अभी भी बरकरार है। मंगलवार सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 238 दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजधानी की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार
CPCB के मंगलवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। चांदनी चौक में AQI 312, आईटीओ में 328 और नॉर्थ कैंपस में 305 दर्ज किया गया। वहीं, अन्य इलाकों में अलीपुर में 231, आनंद विहार में 211, अशोक विहार में 221, आया नगर में 250, बदरपुर में 176 और बवाना में 272 AQI रहा। इसके अलावा डीटीयू में 298, द्वारका सेक्टर-8 में 198, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 में 202, आईआईटी दिल्ली में 280, जहांगीरपुरी में 255, लोधी रोड में 191, मुंडका में 257, नरेला में 230, ओखला फेज-2 में 179, पटपड़गंज में 191, पंजाबी बाग में 276, रोहिणी में 249 और विवेक विहार में 257 AQI दर्ज किया गया।
नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 329
नोएडा में सुबह औसत AQI 178 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। सेक्टर-62 में AQI 329 दर्ज किया गया।
अन्य क्षेत्रों की स्थिति इस प्रकार रही:
० सेक्टर-110: 124
० सेक्टर-116: 136
० सेक्टर-125: 143
० सेक्टर-150: 217
० सेक्टर-1: 132
० सेक्टर-39: 167
गाजियाबाद में गोविंदपुरम की हवा सबसे साफ
गाजियाबाद का औसत AQI 187 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। शहर के गोविंदपुरम इलाके में AQI सबसे कम 61 रहा। वहीं, अन्य क्षेत्रों में डासना में 253, इंदिरापुरम में 140, लोनी में 216, संजय नगर में 165, वसुंधरा में 199 और वेव सिटी में 211 AQI दर्ज किया गया।
जानिए AQI की कौन-सी श्रेणी कितनी खतरनाक
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के जरिए हवा में प्रदूषण के स्तर का पता लगाया जाता है। इसके आधार पर हवा को छह श्रेणियों में बांटा गया है।
० 0-50: अच्छा
० 51-100: संतोषजनक
० 101-200: मध्यम
० 201-300: खराब
० 301-400: बेहद खराब
० 401-500: गंभीर
दिल्ली का औसत AQI 238 होने का मतलब है कि राजधानी में हवा अभी भी खराब श्रेणी में है। हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद में औसत स्थिति मध्यम बनी हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा रहा है।
