भारत-जापान के बीच चौथी टू प्लस टू वार्ता, राजनाथ जाएंगे जापान

Follow Us

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दो दिन की यात्रा पर टोक्यो जाएंगे जहां वह भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी टू प्लस टू वार्ता में हिस्सा लेंगे और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टू प्लस टू वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। जापान की ओर से रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी इसमें शामिल होंगे। वार्ता में दोनों देश रक्षा और रणनीतिक सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

देश की बागवानी में बहार से फलों, सब्जियों से लेकर फूलों तक हर क्षेत्र में बंपर बढ़ोतरी: शिवराज सिंह चौहान

इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों देश स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे। जापान के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह की इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात गत अगस्त में यहां राजधानी में और अक्टूबर में सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी।

मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास शुरू , मोदी ने किया शिलान्यास

आगामी बातचीत में रक्षा उपकरणों और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा, तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास का स्तर और जटिलता बढ़ाने तथा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी। भारत और जापान के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी विश्वास और समान रणनीतिक हितों पर आधारित विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी है। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत करना तथा सैन्य संचालन और औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार करना है।