दिवाली पर रायपुर ग्रामीण में अपराधों में आई कमी, पिछले साल 92 के मुकाबले इस बार दर्ज हुए 83 मामले

Follow Us

रायपुर। दिवाली त्योहार के दौरान रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की सख्ती और प्रभावी कार्रवाई का असर अपराध के आंकड़ों में देखने को मिला है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में कुल आपराधिक मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले साल दिवाली के दौरान जहां 92 मामले सामने आए थे, वहीं इस बार यह संख्या घटकर 83 रह गई। पुलिस के तुलनात्मक आंकड़ों में कई श्रेणियों के अपराधों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार हत्या और लूट की कोई वारदात दर्ज नहीं हुई। वहीं बलवा के मामले तीन से घटकर केवल एक रह गए। हालांकि, चोट पहुंचाने की घटनाओं में मामूली कमी आई है। वर्ष 2025 में ऐसे 86 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में इनकी संख्या 82 रही।

माना अनुविभाग में बढ़े चोट पहुंचाने के मामले
माना अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में पिछले साल की तुलना में चोट पहुंचाने की घटनाओं में बढ़ोतरी सामने आई है। वर्ष 2025 में मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र में ऐसे 13 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2026 में सिलतरा में एक, मंदिर हसौद में 12 और आरंग में 12 प्रकरण सामने आए। इस तरह इन क्षेत्रों में मामलों की संख्या में करीब दोगुना इजाफा हुआ।

प्तप्तप्त विधानसभा अनुविभाग में अपराध के आंकड़े घटे
विधानसभा अनुविभाग के विधानसभा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा और धरसींवा थाना क्षेत्रों में अपराध के मामलों में राहत देखने को मिली है। यहां हत्या के प्रयास, बलवा, चोट पहुंचाने और लूट जैसी घटनाओं को मिलाकर वर्ष 2025 में कुल 54 मामले दर्ज किए गए थे। इस बार यह आंकड़ा घटकर 32 रह गया।

दिल्ली में डॉ. राहुल अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड, अग्र गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

नवा रायपुर अनुविभाग में स्थिति रही लगभग समान
नवा रायपुर अनुविभाग के अंतर्गत अभनपुर, राखी और गोबरा नवापारा थाना क्षेत्रों के आंकड़ों में भी बदलाव देखने को मिला। वर्ष 2025 में अभनपुर में चोट पहुंचाने के 10 और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज हुआ था। वहीं राखी में तीन और गोबरा नवापारा में 11 मामले सामने आए थे।इसके मुकाबले वर्ष 2026 में हत्या के प्रयास का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

अभनपुर में चोट पहुंचाने के आठ, राखी में छह और गोबरा नवापारा में 12 प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों वर्षों के आंकड़ों को मिलाकर कुल 26 मामले सामने आए। कुल मिलाकर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में दिवाली के दौरान दर्ज अपराधों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। हालांकि, माना अनुविभाग के कुछ क्षेत्रों में बढ़े मामलों ने पुलिस के सामने नई चुनौती भी खड़ी की है।