जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 पुलिसकर्मियों की सारागांव थाने में नई पदस्थापना

Follow Us

जांजगीर-चांपा । जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पांच पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 16 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, पांचों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना सारागांव में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना के निर्देश दिए हैं।

इन पांच पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पाने वाले पुलिसकर्मियों में:

  1. आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी (क्रमांक 396)
  2. आरक्षक पदुम कुमार कश्यप (क्रमांक 740)
  3. आरक्षक राजेन्द्र कुमार साहू (क्रमांक 135)
  4. आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे (क्रमांक 106)
  5. आरक्षक राजेन्द्र कुमार राठौर (क्रमांक 576)

सभी पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना सारागांव भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों और शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।