भिलाई में 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका

Follow Us
भिलाई। राज्यपाल रमेन डेका भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। स्कंदषष्ठी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से महापूर्णाहुति संपन्न हुई।

महोत्सव के दौरान ऋण विमोचन गणपति हवन और श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन किया गया। इसके साथ ही वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा और दम्पत्ति पूजा का भी आयोजन हुआ। सभी धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात महापूर्णाहुति दी गई।

इस धार्मिक आयोजन में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल उपस्थित रहे। इनके अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक भी महोत्सव में शामिल हुए।