भिलाइ। दुर्ग जिले में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने ग्राम मोहदी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 31 शीशियां, कुल 5.580 लीटर देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहदी स्थित खार कच्ची रोड के पास एक व्यक्ति अवैध बिक्री के उद्देश्य से देशी शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान भोजराम आगरे (55 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, ग्राम मोहदी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास रखे लाल रंग के थैले से देशी शराब की 31 शीशियां बरामद हुईं। शराब रखने और बिक्री के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जब्त शराब और थैले को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन की सूचना नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
